
19वें एशियाई खेलों में आज भारतीय महिला क्रिकेट का श्रीलंका के साथ फाइनल मुकाबला जारी
भारत का स्कोर 100 के पार
चंडीगढ़, 25 सिंतबर (विश्ववार्ता) आज 19वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का फाइनल में श्रीलंका के साथ जारी है। से है। भारत को स्कोर 103 पर तीन विकेट आऊट हो गये है। उपकप्तान स्मृति मंधाना 45 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुईं। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में 23वें अर्धशतक से चूक गईं। स्मृति ने जेमिमा के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 73 रन की साझेदारी निभाई। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 89 रन है। फिलहाल जेमिमा रोड्रिग्स 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऋचा घोष उनका साथ निभाने मैदान पर आई हैं।























