• Latest
  • Trending

5 years ago
Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 20 June 2026 | Ang 604 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 20 June 2026 | Ang 604 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

27 minutes ago
ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ 6-7 ਲੱਖ ਵੋਟਾਂ ਕੱਟੇ ਜਾਣ ਦੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ ਗਲਤ, ਅਫਵਾਹਾਂ ਫੈਲਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਹੋਵੇਗੀ ਕਾਰਵਾਈ!

ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ 6-7 ਲੱਖ ਵੋਟਾਂ ਕੱਟੇ ਜਾਣ ਦੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ ਗਲਤ, ਅਫਵਾਹਾਂ ਫੈਲਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਹੋਵੇਗੀ ਕਾਰਵਾਈ!

9 hours ago
Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

9 hours ago
ਆਰ ਬੀ ਆਈ ਨੇ ਲੀਡ ਬੈਂਕ ਮੋਹਾਲੀ ਨਾਲ ਵਿੱਤੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ

ਆਰ ਬੀ ਆਈ ਨੇ ਲੀਡ ਬੈਂਕ ਮੋਹਾਲੀ ਨਾਲ ਵਿੱਤੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ

10 hours ago
ਇਜ਼ਰਾਈਲ ਅਤੇ ਹਿਜ਼ਬੁੱਲਾ ਵਿਚਕਾਰ ਹੋਈ ਜੰਗਬੰਦੀ

ਇਜ਼ਰਾਈਲ ਅਤੇ ਹਿਜ਼ਬੁੱਲਾ ਵਿਚਕਾਰ ਹੋਈ ਜੰਗਬੰਦੀ

10 hours ago
Chandigarh :ਝਾੜੀਆਂ ‘ਚੋਂ ਮਿਲੀ ਵਿਅਕਤੀ ਲਾਸ਼; ਸੈਕਟਰ-38 ਮੋਟਰ ਮਾਰਕੀਟ ‘ਚ ਫੈਲੀ ਦਹਿਸ਼ਤ!

Chandigarh :ਝਾੜੀਆਂ ‘ਚੋਂ ਮਿਲੀ ਵਿਅਕਤੀ ਲਾਸ਼; ਸੈਕਟਰ-38 ਮੋਟਰ ਮਾਰਕੀਟ ‘ਚ ਫੈਲੀ ਦਹਿਸ਼ਤ!

10 hours ago
20 ਤੋਂ 22 ਜੂਨ ਤੱਕ ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ ’ਤੇ ਰਹਿਣਗੇ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਤਿਨ ਨਬੀਨ

20 ਤੋਂ 22 ਜੂਨ ਤੱਕ ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ ’ਤੇ ਰਹਿਣਗੇ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਤਿਨ ਨਬੀਨ

11 hours ago
ਨੀਟ-ਯੂਜੀ 2026 ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਦੇ ਪਾਰਦਰਸ਼ੀ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਸੰਚਾਲਨ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਢਿੱਲ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ: ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੋਮਲ ਮਿੱਤਲ

ਨੀਟ-ਯੂਜੀ 2026 ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਦੇ ਪਾਰਦਰਸ਼ੀ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਸੰਚਾਲਨ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਢਿੱਲ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ: ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੋਮਲ ਮਿੱਤਲ

11 hours ago
5 ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਚਿਹਰਿਆਂ ‘ਤੇ ਪਰਤੀ ਮੁਸਕਾਨ; ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕਰਵਾਇਆ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮੁੜ ਮਿਲਾਪ: ਡਾ. ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ

5 ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਚਿਹਰਿਆਂ ‘ਤੇ ਪਰਤੀ ਮੁਸਕਾਨ; ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕਰਵਾਇਆ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮੁੜ ਮਿਲਾਪ: ਡਾ. ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ

11 hours ago
ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੰਮ-ਕਾਜੀ ਔਰਤਾਂ ਲਈ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਪੰਜ ਵਰਕਿੰਗ ਵਿਮੈਨ ਹੋਸਟਲ ਨਿਰਮਾਣ ਅਧੀਨ: ਡਾ. ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੰਮ-ਕਾਜੀ ਔਰਤਾਂ ਲਈ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਪੰਜ ਵਰਕਿੰਗ ਵਿਮੈਨ ਹੋਸਟਲ ਨਿਰਮਾਣ ਅਧੀਨ: ਡਾ. ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ

11 hours ago
ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ‘ਤੇ ਵਾਰ ਦਾ 150ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 558 ਥਾਈਂ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 300 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ‘ਤੇ ਵਾਰ ਦਾ 150ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 558 ਥਾਈਂ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 300 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

11 hours ago
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਸਰਹੱਦ ਨੇੜਿਓਂ ਏਕੇ-47 ਰਾਈਫਲ ਸਮੇਤ 26 ਆਧੁਨਿਕ ਹਥਿਆਰ ਬਰਾਮਦ; ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਕਾਬੂ

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਸਰਹੱਦ ਨੇੜਿਓਂ ਏਕੇ-47 ਰਾਈਫਲ ਸਮੇਤ 26 ਆਧੁਨਿਕ ਹਥਿਆਰ ਬਰਾਮਦ; ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਕਾਬੂ

11 hours ago
Hindi News
English News
Saturday, June 20, 2026
No Result
View All Result
30 °c
Chandigarh
36 ° Sun
34 ° Mon
36 ° Tue
37 ° Wed
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

December 19, 2021
in Hindi news, हिन्दी न्यूज़

किसे को भी राज्य की अमन-शांति और सांप्रदायिक सदभावना को भंग करने की इजाज़त नहीं दी जायेगी

पट्टी में श्री गुरु तेग़ बहादुर लॉ यूनिवर्सिटी कैरों के निर्माण कामों की शुरुआत, ज़िला शिक्षा और सिखलाई संस्था कैरांे और डा. भीम राव अम्बेदकर पब्लिक पार्क पट्टी का किया औपचारिक उदघाटन

पंजाब सरकार गांव कैरों में स्थापित करेगी स. प्रताप सिंह कैरों की प्रतिमा

पट्टी हलके के विकास के लिए 17 करोड़ रुपए देने का किया ऐलान

हलका विधायक स. हरमिन्दर सिंह गिल के नेतृत्व में दाना मंडी पट्टी में हुई विशाल रैली

तरन तारन, 19 दिसंबरःपंजाब के मुख्यमंत्री सरदार चरणजीत सिंह चन्नी ने श्री दरबार साहिब अमृतसर और कपूरथला में हुई बेअदबी की घटनाओं की ज़ोरदार शब्दों में निंदा करते हुये कहा कि पंजाब सरकार इन साज़िशों का पर्दाफाश करने के लिए तह तक जायेगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी राज्य की अमन-शांति और सांप्रदायिक सदभावना को भंग करने की इजाज़त नहीं दी जायेगी।

उन्होंने राज्य निवासियों को सचेत करते हुये कहा कि जहां पंजाब सरकार ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए सचेत और ज़िम्मेदार है, वहीं लोग भी धार्मिक स्थानों की संभाल के लिए और सचेत रहें।

यह प्रगटावा मुख्यमंत्री पंजाब स. चरणजीत सिंह चन्नी ने पट्टी में श्री गुरु तेग़ बहादुर लॉ यूनिवर्सिटी कैरों के निर्माण के कामों की शुरुआत, ज़िला शिक्षा और सिखलाई संस्था कैरों और डा. भीम राव अम्बेदकर पब्लिक पार्क पट्टी का औपचारिक उद्घाटन करने के उपरांत हलका विधायक स. हरमिन्दर सिंह गिल की तरफ से दाना मंडी पट्टी में करवाई विशाल रैली को संबोधन किया।

उन्होंने कहा कि बेअदबी की इन घटनाओं के कारण हर नानक नाम लेवा संगत का हृदय आहत हो गया है और यह अति निंदनीय काम करने वाले दोषी माफ नहीं किये जाएंगे।

इस मौके पर अपनी सरकार की प्राप्तियों का जिक्र करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पंजाब के लोगों की बेहतरी के लिए जो भी ऐलान किये हैं, उनको अमल के रूप में लागू भी किया गया है। उन्होंने बताया कि 2किलोवाट तक के बिजली लोड के उपभोक्ताओं के बकाए बिल माफ करने के साथ-साथ जल सप्लाई स्कीमों के बिजली बकाए माफ किये गए हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल के रेटों में 10 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल के रेटों में 5रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई है। पंजाब सरकार ने रेत माफिया पर नकेल कसते हुये राज्य भर में रेत का मूल्य 5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फुट निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के लोगों की भलाई के लिए दृढ़-संकल्प है।

इस मौके पर संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पर जितनी देर बादलों और मजीठीये का कब्ज़ा है, उतनी देर अकाली दल दोबारा सत्ता में नहीं आ सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग आज भी बादलों के कामों को भूले नहीं हैं। इस मौके केजरीवाल का जिक्र करते हुये स. चन्नी ने कहा कि पंजाब कोई शामलात ज़मीन नहीं है, जिस पर कोई भी बाहरी व्यक्ति आकर कब्ज़ा कर सके। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब को लूटने की नीयत से आया है, जिससे सचेत रहने की ज़रूरत है।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह के भाजपा के साथ गठजोड़ सम्बन्धी बोलते हुये उन्होंने कहा कि वास्तव में कैप्टन का भाजपा के साथ पहले ही गठजोड़ था, जिसका उन्होंने अब औपचारिक तौर पर ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब विरोधी भाजपा के साथ मिलकर कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाबियों के साथ धोखा किया है।

इस मौके पर उन्होंने पट्टी हलके गाँवों के विकास के लिए 10 करोड़ रुपए, पट्टी शहर के विकास के लिए 5करोड़ रुपए और गाँव कैरों के सर्वपक्षीय विकास के लिए 2करोड़ रुपए देने का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से गाँव कैरों में महा-पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय स. प्रताप सिंह कैरों की कांस्य प्रतिमा लगायी जायेगी, जिस पर लगभग 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने हलका पट्टी के 5स्कूलों को अपग्रेड करने का ऐलान भी किया।

इससे पहले उप मुख्यमंत्री पंजाब स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने विशाल रैली को संबोधन करते हुये कहा कि हाल ही में जो बेअदबी की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएँ घटी हैं, पंजाब पुलिस की तरफ से उनकी गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी शरारती तत्व को पंजाब का माहौल ख़राब नहीं करने दिया जायेगा।

इस मौके पर लोक सभा हलका खडूर साहिब से संसद मैंबर श्री जसबीर सिंह डिम्पा ने बोलते हुये कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार की तरफ से जनहित में बड़े फ़ैसले लिए गए हैं, जिस हर वर्ग खुश है। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा मतदान में कांग्रेस पार्टी शान से जीत कर एक बार फिर जन समर्थकीय सरकार बनाऐगी।

इस मौके पर हलका पट्टी के विधायक स. हरमिन्दर सिंह गिल ने श्री गुरु तेग़ बहादुर लॉ यूनिवर्सिटी कैरों के निर्माण कामों की शुरुआत, ज़िला शिक्षा और सिखलाई संस्था कैरों और डा. भीम राव अम्बेदकर पब्लिक पार्क पट्टी का औपचारिक उद्घाटन करने पर मुख्यमंत्री पंजाब श्री चरणजीत सिंह चन्नी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विधान सभा हलका पट्टी में पिछले 5सालों में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य करवाए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब से शेरो चीनी मिल को दोबारा शुरू करने की माँग भी की। इस मौके पर उन्होंने बड़ी संख्या में पहुँचे हलका निवासियों का धन्यवाद किया।

इस मौके पर हलका विधायक तरन तारन डा. धर्मबीर अग्निहोत्री, हलका विधायक खेमकरन श्री सुखपाल सिंह भुल्लर और हलका विधायक खडूर साहिब स. रमनजीत सिंह सिक्की, डिप्टी कमिशनर तरन तारन श्री कुलवंत सिंह और एस. एस. पी. श्री हरविन्दर सिंह विर्क के इलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता भी उपस्थित थे।

———–

Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

HARYANA NEWS:ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਹਰਿਆਣਾ ਵਿਧਾਨਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਲਈ 67 ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੀ list ਕੀਤੀ ਜਾਰੀ, ਵੇਖੋ ਸੀਐਮ ਸੈਣੀ ਕਿੱਥੋਂ ਲੜਨਗੇ ਚੋਣ ?

HARYANA NEWS:ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਹਰਿਆਣਾ ਵਿਧਾਨਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਲਈ 67 ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੀ list ਕੀਤੀ ਜਾਰੀ, ਵੇਖੋ ਸੀਐਮ ਸੈਣੀ ਕਿੱਥੋਂ ਲੜਨਗੇ ਚੋਣ ?

by Wishavwarta
September 5, 2024
0

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 20 June 2026 | Ang 604 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 20 June 2026 | Ang 604 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

by Ankit
June 20, 2026
0

ਗੁਰਬਾਣੀ – Hukamnama Sri Darbar Sahib Today Amrit Vele Da Hukamnama Sri Darbar Sahib | June | Date 20-06-2026 |...

Most Popular

Punjab ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਦੌਰੇ ‘ਤੇ

Punjab ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਦੌਰੇ ‘ਤੇ

by Ranjit Singh
1 week ago
0

Punjab ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਦੌਰੇ 'ਤੇ - ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਵੀ ਨਾਲ ਰਹਿਣਗੇ ਮੌਜੂਦ - ਵਿਧਾਇਕਾਂ, ਮੰਤਰੀਆਂ ਨਾਲ...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 