
15 वर्षीय बच्चे की पबजी खेलते समय हुई मौत
चंडीगढ़, 3 जनवरी (विश्ववार्ता) पबजी गेम ने आज एक और 15 वर्षीय बच्चे की जान ले ली है। जानकारी अनुसार पता चला है कि बच्चा पब्जी खेलने का आदी था तथा हर समय पब्जी पर ही लगा रहता था। हालांकि परिवार के सदस्यों का कहना है कि बच्चे की ठंड लगने के कारण मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा पब्जी खेलता था। जब उसकी मृत्यु हुई तो उसके हाथ में फोन भी था। बच्चे का नाम महबूब बताया जा रहा है।





















