15 अगस्त के मौके पर आतंकी हमले का अलर्ट, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस
चंडीगढ, 5 अगस्त (विश्ववार्ता): 75वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए दिल्ली पुलिस की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। ऐसे में 15 अगस्त के मौके पर दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने 15 अगस्त से पहले आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है. एजेंसियों के हवाले से यह कहा जा रहा है कि राजधानी दिल्ली पर IED या ड्रोन के जरिए हमला किया जा सकता है.वहीं इसके अलावा आतंकी मेटल डिटेक्टर को चकमा देने वाले आईईडी का इस्तेमाल कर भी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं.
























