
15 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर इस जिले के कार्यक्रम मे हुआ बदलाव
अब इस जगह लहराएगा तिरंगा
चंडीगढ़, 12 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना में होने वाले 15 अगस्त के कार्यक्रम को बदलाव किया गया है। जानकारी अनुसार पता चला है कि जो 15 अगस्त का सरकारी कार्यक्रम जो पहले गुरु नानक स्टेडियम लुधियाना में करवाया जाना था, वह अब सतीश चंद्र धवन सरकारी कालेज में करवाया जाएगा। इस संबंधी जिला प्रशासन की तरफ से एक नोटिस जारी करते हुए सभी प्रशानिक अधिकारियों को सूचित किया गया है।
























