
15 अगस्त की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश
76वें स्वाधीनता दिवस की देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
चंडीगढ, 14 अगस्त (विश्ववार्ता) भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज रविवार शाम राष्ट्र को संबोधित किया. यह राष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्र के नाम यह उनका पहला संबोधन था। इस दौरान उन्होंने कहा कि 76वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। उन्होंने कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मार्च 2021 में दांडी यात्रा की स्मृति को फिर से जीवंत रूप देकर शुरू किया गया। उस युगांतरकारी आंदोलन ने हमारे संघर्ष को विश्व-पटल पर स्थापित किया। उसे सम्मान देकर हमारे इस महोत्सव की शुरुआत की गई। यह महोत्सव भारत की जनता को समर्पित है उन्होंने कहा कि आज जब हमारे पर्यावरण के सम्मुख नई-नई चुनौतियां आ रही हैं, तब हमें भारत की सुंदरता से जुड़ी हर चीज का दृढ़तापूर्वक संरक्षण करना चाहिए।























