
11वीं कक्षा में दाखिला लेने के लिए आज से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता): 11वीं कक्षा में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए अहम खबर सामने आई है। आज से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेरिटोरियस स्कूलों में दाखिले के लिए एंट्रेस टेस्ट के रिजल्ट के बाद यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सेशन 2023-24 में 11वीं कक्षा में मेरिटोरियस स्कूलों में दाखिला दिया जाएगा। काउंसलिंग प्रकिया में हिस्सा लेने के इच्छुक उम्मीदवार अपने जिले के मेरिटोरियस स्कूल में बने काउंसलिंग सेंटर्स में जाकर हिस्सा ले सकते हैं।





















