फ़िरोज़पुर सेक्टर में बीएसएफ ने करीब 155 करोड रुपए के मूल्य की 31 किलो 30 ग्राम हेरोइन और 2 स्मार्टफोन सहित एक पाक तस्कर को काबू किया

फ़िरोज़पुर 7 अप्रैल ( विश्व वार्ता) फिरोजपुर सैक्टर में बीएसएफ की 14 और 136 बटालियन ने करीब 31 किलो 30 ग्राम हेरोइन, 2 स्मार्टफोन सहित एक पाकिस्तानी तस्कर को काबू किया है। यह जानकारी देते हुए पंजाब फ्रंटियर के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर कम डीआईजी ने बताया कि 14 बटालियन ने फ़िरोज़पुर सैक्टर के खेमकरण एरिया में (30 पैकेट)29 किलो 870 ग्राम हेरोइन और दो स्मार्टफोन के साथ एक पाकिस्तानी तस्कर को काबू करने में सफलता हासिल की है जबकि बीएसएफ की 136 बटालियन ने एक 12 फीट की प्लास्टिक की पाइप में पाकिस्तानी तस्करों की ओर से भेजी गई 1 किलो 160 ग्राम हेरोइन के 3 पैकेट पकड़े है ।उन्होंने बताया कि हेरोइन की यह खेप पकड़ कर बीएसएफ ने पाकिस्तानी और भारतीय तस्करों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हैरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत फ्री करीब 155 करोड 15 लाख रुपये बताई जाती है ।






















