फ़िरोज़पुर भारत पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने करीब 52 करोड 95 लाख के अंतरराष्ट्रीय मूल्य की 10 किलो 590 ग्राम हेरोइन बरामद की

फ़िरोज़पुर 1 मई(विश्ववार्ता ) फ़िरोज़पुर भारत पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने 10 पैकेट हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी देते हुए बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के पब्लिक रिलेशन अफसर कम डीआईजी ने बताया कि पकड़ी गई 10 पैकेट हेरोइन का वजन 10 किलो 590 ग्राम है ।उन्होंने बताया कि फ़िरोज़पुर सैक्टर में यह हेरोइन बीएसएफ की 116 बटालियन द्वारा पकड़ी गई है जो पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भेजी गई थी ।पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 52 करोड़ 95 लाख के करीब बताई जाती है।






















