हो जाये सावधान-चंडीगढ प्रशासन ने जारी की अधिसूचना
निर्माण सामग्री व तोडफ़ोड़ अपशिष्टों को सडक़ पर फेंका तो खैर नही
चंडीगढ़, 2 फरवरी (विश्ववार्ता): सिटी ब्युटीफुल के नाम से मशहूर चंडीगढ को साफ व स्वच्छ रखने के लिए लगातार प्रशासन कार्यरत है। इसी बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने निर्माण व तोडफ़ोड़ अपशिष्ट प्रबंधन नीति-2022 की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके अनुसार अब अगर किसी ने निर्माण सामग्री व तोडफ़ोड़ अपशिष्टों को सडक़ किनारे फेंका तो उस पर 5500 रुपये का जुर्माना जाएगा। जुर्माने की राशि हर साल एक अप्रैल को 500 रुपये बढ़ जाएगी।






















