
होशियारपुर के पुलिस लाइन गेट पर एएसआई की दर्दनाक मौत
पढिये क्या है पूरा मामला
चंडीगढ, 27 दिसंबर (विश्ववर्ता) पंजाब के होशियारपुर जिले मे पुलिस लाइन मेे एएसआई की मौत की खबर आ रही है कि जानकार सूत्रो के हवाले से खबर है कि एएसआई प्रणाम सिंह पुत्र चरण दास निवासी नंगल खुर्द पुलिस लाइन में ड्यूटी दे रहा था, जिसे आज सुबह ड्यूटी दौरान हीटर से करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।























