
देहरादून. उत्तराखंड सरकार ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का ब्रांड एंबेसेडर बनाने की घोषणा की . टोक्यो ओलंपिक में टीम के शानदार प्रदर्शन में अहम योगदान देने वाली हरिद्वार जिले के रोशनाबाद गांव की निवासी वंदना के लिए उत्तराखंड सरकार 25 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि की पहले ही घोषणा कर चुकी हैं.



















