
हैदराबाद में बारिश ने मचाया ताडंव, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी
सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त
चंडीगढ, 5 सिंतबर (विश्ववार्ता) हैदराबाद में आज सुबह से भारी बारिश हो रही है, इससे निचले इलाकों में पानी भर गया है और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। और अधिक बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए, सरकार ने हैदराबाद में सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। 2-3 घंटे तक भारी बारिश के कारण शहर और बाहरी इलाकों के कई हिस्सों में सडक़ें जलमग्न हो गईं। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है।
जीएचएमसी आयुक्त ने एक्स पर पोस्ट किया, “हैदराबाद में भारी बारिश। कृपया अगले कुछ घंटों तक जब तक बहुत आवश्यक न हो, अपने घर से बाहर न निकलें। हमारी तीन से अधिक टीमें पूरे शहर में जल जमाव को साफ करने के लिए मैदान में हैं। नागरिक सहायता के लिए जीएचएमसी-डीआरएफ 040-21111111 या 9000113667 पर कॉल कर सकते हैं।”





















