
हे भगवान आज फिर बढे पेट्रोल-डीजल के दाम
जानिए कितनी रहीं कीमतें
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्ववार्ता) देश मे लगातार बढ रही मंंहगाई ने कमर तोड कर रख दी है। आज फिर तेल कंपनियों की तरफ से आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम 74 से 84 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 75 से 85 पैसे तक बढ़े हैं। आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
| शहर | डीजल | पेट्रोल |
| दिल्ली | 96.67 | 105.41 |
| मुंबई | 104.77 | 120.51 |
| कोलकाता | 99.83 | 115.12 |
| चेन्नई | 100.94 | 110.85 |





















