
हिमाचल से बडी खबर
अज्ञात हमलवारों ने व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
चंडीगढ, 13 सिंतबर (विश्ववार्ता) . हिमाचल प्रदेश में चुनावी बेला के बीच ऊना जिले के उपमंडल हरोली के दुलैहड़ में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने एक स्थानीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने दुलैहड़ के साथ लगती पंजाब की सीमा को सील कर दिया. वहीं पंजाब पुलिस को भी मामले की जानकारी देते हुए आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है. मृतक की पहचान रविंद्र कुमार उर्फ़ सेठी वासी दुलैहड़ के रूप में हुई है. वह कांग्रेस वर्कर भी था. घटना के सूचना मिलते ही नेता विपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री व औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार मौके पर पहुंच गए. वहीं हरोली पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और अज्ञात हमलावरों की तलाश में नाकेबंदी कर दी है.






















