हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज पेश करेंगे बजट
चंडीगढ, 17 फरवरी (विश्ववार्ता)मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगे। सीएम सुक्खू बजट को लोकसभा को देखते हुए पेश करेंगे। इस बजट में पर्यटन से लेकर महिलाओं और किसानों के लिए नई योजनाओं का ऐलान हो सकता है।
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सरकार इस बजट से वित्तीय लाभ मिलने का इंतजार कर रहे कर्मचारियों की नाराजगी कम करने का प्रयास करेगी। माना जा रहा है कि 12 प्रतिशत महंगाई भत्ते में से चार प्रतिशत को देने की घोषणा बजट में हो सकती है। एरियर की दूसरी किस्त के तौर पर मुख्यमंत्री सुक्खू एक लाख रुपये देने की घोषणा करके कर्मचारी वर्ग को खुश कर सकते हैं।






















