
हिमाचल मे ब्यास नदी मे गिरी कार, पंजाब के दो पर्र्यटको की मौत
चंडीगढ, 23 सिंतबर (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के पंडोह के 6 मील में सडक़ हादसा हो गया. चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 पर शाम एक सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत और एक युवक गंभीर रूप से घायल है. दुर्घटना में दोनों मृत युवक पंजाब के अमृतसर तथा चंडीगढ़ से हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक गुरदासपुर का रहने वाला है. दुर्घटना के समय तीनों युवक मनाली घूमने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे





















