
हिमाचल मे कांग्रेस ने की नये मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा
सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री
कल लेगें हिमाचल के नये सीएम पद की शपथ, ये बनेगे हिमाचल के नये सीएम
चंडीगढ़, 10 दिसंबर (विश्व वार्ता) हिमाचल प्रदेश के नये सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे। विधानसभा परिसर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद सीएम पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री पद के लिए मुकेश अग्निहोत्री के नाम का एलान किया गया। हरोली से कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री होंगे। रविवार को दोपहर 1.30 बजे वह रिज मैदान में शपथ लेंगे।हिमाचल में सरकार बनाने का दावा पेश करते वक्त सुखविंदर सुक्खू के साथ हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और ऑब्जर्वर छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भी थे।























