
हिमाचल में बारिश ने मचाई तबाही, अब तक इतने लोगो की हुई मौत, कई लापता
चंडीगढ, 21 अगस्त (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में हुई भारी बारिश के परिणामस्वरूप हुए भूस्खलन, अचानक आई बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लापता हो गए. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी. मोख्ता ने कहा कि भारी बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान मंडी, कांगड़ा और चंबा जिले में हुआ है. राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम संबंधी 34 घटनाएं दर्ज की गई हैं. उन्होंने कहा कि भारी बारिश की वजह से जलजमाव होने के कारण कई सडक़ें अवरुद्ध हो गई हैं.
उधर, कांगड़ा जिले में भारी बरसात होने के कारण रेलवे चक्की पुल रात को बह गया। दरारें आने के कारण डेढ़ हफ्ता पहले रेल सेवा बंद कर दी थी। भारी बारिश को देखते हुए कांगड़ा और कुल्लू में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कांगड़ा जिले के भनाला की गोरडा (शाहपुर) में एक मकान गिर गया, जिसकी जद में आने से 12 साल के बच्चे की जान चली गई






















