
हिमाचल में बद्दी की इस फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हडकंप
काफी लोग लापता होने की खबर
चंडीगढ, 3 फरवरी (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि हिमाचल प्रदेश के बद्दी में परफ्यूम और कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्री में कल भीषण आग लग गई जिस कारण चारो तरफ हाहाकार मच गया है जानकारी अनुसार पता चला है कि इस हादसे में अभी तक पिंकी नामक 1 महिला वर्कर के मारे जाने, 31 के झुलसने और 24 के अभी तक लापता होने की सूचना है। बचाव व राहत कार्य के लिए मौके पर एनडीआरएफ की टीमें भी पहुंच गई हैं।
हिमाचल प्रदेश के बद्दी औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में लगी आग में बुरी तरह से झुलसे निकाले गए 5 लोगों को पीजीआइमें रेफर कर दिया गया है। इसी बीच एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंघला ने कहा कि उनके पास 8 लोगों के परिजनों ने लापता होने की रिपोर्ट दी है। हादसे के वक्त करीब 84 मजदूर फैक्ट्री में फंस गए थे।धू-धू कर जलती फैक्ट्री एसडीएम नालागढ़ ने बताया कि एनआर अरोमा कंपनी यहां पर करीब 15 सालों से कॉस्मेटिक और परफ्यूम बना रही है। फैक्ट्री में लगी आग को लेकर प्रबंधन के खिलाफ पुलिस ने बरोटीवाला थाना में लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।























