हिमाचल में बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस के छह विधायकों का “अपहरण” कर लिया गया-मुख्यमंत्री सुक्खू
चंडीगढ़, 28 फरवरी (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट के बीच बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के ऊपर विधायकों का अनादर करने का आरोप भी लगाया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने दावा किया कि कांग्रेस के छह विधायकों का “अपहरण” कर लिया गया और उन्हें हरियाणा के पंचकुला ले जाया गया। सुक्खू ने संवाददाताओं से कहा कि 6 कांग्रेस विधायकों के रिश्तेदार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे और संपर्क स्थापित होने के बाद उन्हें सूचित किया।