हिमाचल में आज शाम कांग्रेस के विधायक दल की बैठक
हो सकती है नए सीएम की घोषणा
चंडीगढ़, 9 दिसंबर (विश्व वार्ता) कांग्रेस ने आज शिमला में नए विधायकों की बैठक बुलाई है। इसमें नए सीएम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत किया जाएगा। बैठक में हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला और पर्यवेक्षक भी पहुंचेंगे। सीएम की दावेदारी के लिए प्रचार समिति के प्रमुख सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के नाम सामने आ रहे हैं।