
हिमाचल प्रदेश से एक बार फिर एक बड़े ही दर्दनाक हादसे की खबर
चंडीगढ़, 4 जुलाई ( विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश फिर बडा भंयानक हादसा हुआ है प्रदेश के कुल्लू जिले में कई सवारियों से भरी एक निजी बस खाई में गिर गई है इस हादसे में कई लोग मारे गए हैं मौके पर कोहराम की स्थिति है। इधर, हादसे के बाद पुलिस-प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची हुई है और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, अबतक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कहा जा रहा है कि यह संख्या और बढ़ भी सकती है क्योंकि इस हादसे में एक बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है, घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल भेजा जा रहा है वहीं, पुलिस मृतकों को शवों को कब्जे में लेते उनकी पहचान कर रही है।





















