
हिमाचल प्रदेश सरकार ने इन्हे नियुक्त किया प्रदेश का नया एडवोकेट जनरल
चंडीगढ़, 21 दिसंबर (विश्ववर्ता) हिमाचल प्रदेश सरकार ने अनूप रतन को प्रदेश का नया एडवोकेट जनरल नियुक्त किया है। मुख्य सचिव आरडी धीमान की ओर से इस आशय संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा मौजूदा एडवोकेट जनरल अशोक शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे सरकार की ओर से तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।





















