
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन
नामांकन के आखिरी दिन से पहले धडक़नें तेज
चंडीगढ, 29 अक्तूबर (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन है। यदि बागी नहीं माने तो दोनों दलों को कई सीटों पर नुकसान पहुंचना तय है। दरअसल पांच साल तक विभिन्न हलकों में तैयारी कर रहे नेताओं के टिकट कटे, तो कई ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नामांकन दर्ज करवा दिया। भाजपा से लगभग 12 और कांग्रेस से 11 नेताओं ने निर्दलीय नामांकन किया है। इनमें कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री के अलावा पूर्व विधायक और पूर्व उम्मीदवार शामिल हैं।





















