
हिमाचल प्रदेश मे सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम का नया फार्मूला आज से होगा शुरू
चंडीगढ, 16 अगस्त (विश्ववार्ता)हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रोज सुबह घरों से कूड़ा उठाने के लिए अब सैहब सोसायटी के कर्मचारी लोगों के घरों की डोरबेल नहीं बल्कि सिटी बजाएंगे। नगर निगम प्रशासन सफाई व्यवस्था को लेकर दूसरे बड़े शहरों की तर्ज पर शिमला शहर में यह नई पहल करने जा रहा है। नगर निगम शहर के मालरोड और मिडल बाजार के कारोबारियों को अब बायोडिग्रेडेबल बैग भी देने जा रहा है। कारोबारी अपनी दुकान या ढाबे का कूड़ा इस बैग में रखेंगे। जिसे नगर निगम के कर्मचारी सुबह बैग समेत अपनी गाड़ियों में डाल देंगे। एक महीने तक नगर निगम इन कारोबारियों को यह बैग फ्री में देगा। इसके बाद कारोबारियों को खुद ये बैग खरीदने होंगे।





















