
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा परिसर के गेट के बाहर खालिस्तानी झंडे लगने से मचा हडक़ंप
खालिस्तानी झंडा लगाने वालों को सीएम जयराम की खुली चुनौती
चंडीगढ, 8 मई (विश्व वार्ता) हिमाचल प्रदेश में विधानसभा परिसर के गेट के बाहर खालिस्तानी झंडे लगने से हडक़ंप मच गया। जब विधानसभा भवन के बाहर खालिस्तानी झंडे नजर आए. इन झंडों पर खालिस्तान लिखा हुआ था. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनौती देते हुए कहा है कि अगर हिम्मत है तो सामने आओ। सीएम ने ट्वीट कर कहा, ”धर्मशाला विधानसभा परिसर के गेट पर रात के अंधेरे में खालिस्तान के झंडे लगाने वाली कायरतापूर्ण घटना की मैं निंदा करता हूं।






















