
हिमाचल प्रदेश में लगातार दो दिनों से भारी बारिश ने जीवन किया अस्त व्यस्त
सोलन में फटा बादल, इतने लोगों की मौत की खबर
चंडीगढ़, 14 अगस्त (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश में बीते दो दिनों से भारी बारिश के कारण हुआ है, बारिश से कई जिलों में अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ताजा खबर जिला सोलन से आई है, जहां बादल फटने से 7 लोगों की मौत हो गई है।
सोलन जिला के कंडाघाट उपमंडल की ममलीग उप-तहसील के जडौण गांव में देर रात डेढ़ बजे बादल फटने से दो घर और एक गौशाला बह गई है। बताया जा रहा कि दोनों घरों में 13 लोग मौजूद थे जिनमें से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इनके शव भी बरामद किए गए हैं, जबकि बाकियों की तलाश जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तेजी से घटना पर चांज करने के आदेश दे दिए हैं।





















