
हिमाचल के किन्नौर जिले में बादल फटने से भारी तबाही
लोग घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों की ओर भागे
शिमला। हिमाचल के किन्नौर जिले में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। शालखार गांव में बादल फटने से आठ नालों में बाढ़ आ गई। देखते ही देखते पानी का सैलाब और मलबा घरों में जा घुसा। घरों की छतों से पानी टपक रहा है। लोग जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए हैं। बस स्टैंड में बाढ़ आने कुछ गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। बाढ़ से बगीचों को भी काफी नुकसान हुआ है। जलशक्ति विभाग की चार कूहलें और दो लोकल कूहलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। क्षेत्र में भारी बारिश जारी है। अभी जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।





















