
हिमाचल के ऊना में भीषण सड़क हादसा
इतने युवको की दर्दनाक मौत
चंडीगढ, 12 सिंतबर (विश्ववार्ता) : . हिमाचल के ऊना में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे में 5 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.मृतकों की पहचान राजन जसवाल पुत्र कुलदीप जसवाल और अमल पुत्र नंद लाल दोनो निवासी सलोह, विशाल चौधरी उर्फ अमनदीप पुत्र वलदेव सिंह निवासी मजारा, सिमरन जीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी हाजीपुर तहसील नंगल जिला रुपनगर पंजाब व अनूप सिंह पुत्र जनक राज निवासी झलेड़ा के रूप में हुई है.





















