
हिमाचल की वादियों मे घूमने का प्लान बना रहे है तो सावधान
यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी
चंडीगढ़, 10 मार्च (विश्ववार्ता) घूमने के इरादे से लोग एक राज्य से दूसरे राज्यो मे जाने का प्रोग्राम बना रहे है वही अगर पंजाबवासी पहाडो की वादियो यानि की हिमाचल घूमने का प्लान बना रहे है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जानकारी के लिए बतां दे कि पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण 3 राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 360 से अधिक सडक़ें बंद हैं।
शिमला स्थित मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से राज्य में फिर से बारिश हो सकती है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, लाहौल और स्पीति में सबसे अधिक 285 सडक़ें बंद हैं, जबकि किन्नौर में 31, चंबा में 24, कुल्लू में 11, शिमला में 8, मंडी में 2 और कांगड़ा जिले में 1 सडक़ बंद है। इसके अलावा राज्य में 402 ट्रांसफार्मर खराब हैं, जबकि 17 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 10 मार्च की रात से पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।
विभाग ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी तो वहीं हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले 60 घंटों के अंदर उत्तर भारत के राज्यों में तेज आंधी और बारिश के होगी।उधर,10 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से टकराने वाला है, जिस कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में फिर से बर्फबारी की संभावना है।





















