
आज की बेटियां नही है बेटो से कम
हिमाचल की बेटी पिकअप गाड़ी चलाकर कर रही है अपने परिवार का पालन पोषण
चंडीगढ़, 1 मई (विश्व वार्ता) आज की बेटियां बेटो से कम नही है . नाहन विधानसभा क्षेत्र के बर्मा पापड़ी की हेमलता पिकअप गाड़ी चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर समाज की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनी हुई है.ड्राइविंग में पूर्ण रुप से निपुण हेमलता पिछले तीन चार सालों से गाड़ी चला रही है. हेमलता ने बताया कि पहले उसने गाड़ी सीखने का प्रशिक्षण लिया.ड्राइविंग में पूर्ण रुप से निपुण हेमलता पिछले तीन चार सालों से गाड़ी चला रही है. हेमलता ने बताया कि पहले उसने गाड़ी सीखने का प्रशिक्षण लिया.जब वह गाड़ी चलाने में निपुण हो गई तो उसने अपनी गाड़ी खरीद ली. जिसके बाद वह लगातार पिछले डेढ़ वर्ष से अपनी गाड़ी चला रही है.जब वह गाड़ी चलाने में निपुण हो गई तो उसने अपनी गाड़ी खरीद ली. जिसके बाद वह लगातार पिछले डेढ़ वर्ष से अपनी गाड़ी चला रही है.























