
हिमाचल कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका
इस कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस को अलविदा
चंडीगढ़, 29 सितंबर (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव ज्यो ज्यो नजदीक आ रहे है कांग्रेस मे एक के बाद एक झटके लग रहे है। अब पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने पार्टी को अलविदा कह दिया है और हर्ष महाजन ने दिल्ली में भाजपा ज्वाइन की है.हर्ष महाजन ने कहा कि वह लगभग 45 साल कांग्रेस में रहे और इस दौरान कोई चुनाव नहीं हारा. जब तक वीरभद्र सिंह थे, तब तक कांग्रेस थी और अब कांग्रेस दिशा विहीन हो गई है. इसलिए उन्होंने पार्टी छोडऩे का फैसला लिया है.





















