
हाईकोर्ट ने बेअदबी मामले में राम रहीम की याचिका पर पंजाब सरकार से जवाब मांगा
चंडीगढ, 1 दिसंबर (विश्ववार्ता) 2015 के बेअदबी मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम द्वारा हाईकोर्ट में दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। . इसके साथ ही हाईकोर्ट ने सीबीआई से भी जवाब मांगा है। बता दें कि गुरमीत राम रहीम ने मांग की है कि इन मामलों की जांच एसआईटी की बजाय सीबीआई से कराई जाए. साथ ही यह भी बता दें कि पिछली कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर इस मामले की जांच सीबीआई से वापस ले ली थी और एसआईटी गठित कर जांच शुरू की थी. 10 जनवरी को मामले की दोबारा सुनवाई होगी।






















