
बिग ब्रेकिंग न्यूज
हाईकोर्ट की कडी फटकार के बाद चंडीगढ प्रशासन ने कहा कि 10 बजे तक बिजली सप्लाई हो जायेगी बहाल
चंडीगढ़, 23 फरवरी (विश्व वार्ता) इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट की कडी फटकार के बाद चंडीगढ प्रशासन ने कहा कि आज रात 10 बजे तक पूरे इलाके में बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी। बुधवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चीफ इंजीनियर ने यह एफिडेविट दिया। इसमें कहा गया कि शहर के 80त्न हिस्से में बिजली सप्लाई चालू हो चुकी है।






















