हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत
हरियाणा सीईटी मुख्य परीक्षा होगी आयोजित
चंडीगढ़, 5 अगस्त (विश्ववार्ता): हरियाणा सीईटी मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है। कोर्ट ने कहा है कि आयोग परीक्षा कंडक्ट करा सकता है। हालांकि, नतीजे बिना कोर्ट की अनुमति के नहीं जारी किए जा सकते हैं। कल 6 अगस्त को होने वाली CET की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 5 अगस्त को स्थगित हुई परीक्षा को भी जल्द आयोजित कराया जाएगा।
बता दें कि 5 अगस्त यानी आज सुबह CET के मेंस एग्जाम (कैटेगरी-56) को स्थगित कर दिया गया था। सरकार की याचिका पर डबल बेंच में आज सुनवाई हुई।
























