
हरियाणा से दिल दहलाने वाली खबर
युवती का बिना सिर वाली मिली लाश
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्ववार्ता) हरियाणा से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है बताया जाता है कि, रेवाड़ी जिले में एक युवती दो हिस्सों में मिली है यानि दो हिस्सों में युवती की लाश बरामद की गई है इसके साथ ही बेहद चौंकाने वाली बात यह है कि युवती के साथ ही एक युवक की भी लाश बुरी हालत में बरामद हुई हैहालांकि अभी दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की लाश को सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है
रेलवे ट्रैक के पास मिली दोनों की लाश…
दरअसल, इन दोनों की लाश रेलवे ट्रैक के पास से बरामद की गई है मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात जब दिल्ली जा रही एक ट्रेन आउटर सिग्नल पर रुकी तो उस दौरान एक लाश पड़ी होने की सूचना रेलवे पुलिस को दी गई जहां सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर छानबीन की तो एक युवती का बिना सिर वाला धड़ पड़ा हुआ था इसके बाद जब रेलवे पुलिस ने आस-पास का और जायजा लिया तो धड़ से कुछ ही दूर पर युवती का कटा हुआ सिर भी मिल गया इसके साथ ही इस दौरान एक युवक की भी लाश रेलवे पुलिस के हाथ लगी जो कि काफी बुरी हालत में थी पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है





















