
हरियाणा सीएम मनोहर लाल पहुंचे राधा स्वामी सत्संग ब्यास
बाबा गुरिंदर ढिल्लों से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद, टवीट कर खुद दी जानकारी
चंडीगढ, 11 सितंबर (विश्ववार्ता) हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज अमृतसर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास पहुंचे और डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। दोनों के बीच ये मुलाकात करीब एक घंटे चली।
सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि आज राधा स्वामी सत्संग ब्यास पहुंचकर बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में संत-महापुरुषों का अतुलनीय योगदान हमेशा से ही रहा है और राधा स्वामी सत्संग स्थल द्वारा समाज सेवा में किए जा रहे असाधारण कार्य बेहद सराहनीय हैं।
आज राधा स्वामी सत्संग ब्यास (अमृतसर) पहुंचकर बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी से मुलाक़ात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में संत-महापुरुषों का अतुलनीय योगदान हमेशा से ही रहा है और राधा स्वामी सत्संग स्थल द्वारा समाज सेवा में किए जा रहे असाधारण… pic.twitter.com/B9S6E9fZIe
— Manohar Lal (@mlkhattar) September 11, 2023























