
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर का यह आईएएस अधिकारी बना मुख्य प्रधान सचिव
चंडीगढ, 2 सिंतबर (विश्ववार्ता) आई ए एस अधिकारी राजेश खुल्लर को सेवानिवृत्ति के तुंरन्त बाद मुख्य मंत्री हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर का मुख्य प्रधान सचिव के रूप में नई ताजपोशी आशा अनुरूप प्रधान कर दी गई है। राजेश खुल्लर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अत्यंत करीबी व निकटतम आईएएस अधिकारियों में से एक अधिकारी हैं।राजेश खुल्लर ने 1984 में पंजाब विश्वविद्यालय से फिजिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की थी।
राजेश खुल्लर गुरुग्राम और फरीदाबाद के मुंसिपल कमिश्नर भी रह चुके हैं और इसके साथ ही रोहतक और सोनीपत के डिप्टी कमिश्नर भी रह चुके हैं। इससे पहले उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रधान सचिव के रूप में लगभग पांच वर्ष तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के चलते वह केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।





















