
हरियाणा सीएम मनोहर लाल आज अंबाला कैंट में डोमेस्टिक एयरपोर्ट का करेंगे शिलान्यास
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर (विश्ववार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज अंबाला कैंट में डोमेस्टिक एयरपोर्ट (सिविल ऐनक्लेव) का शिलान्यास करेंगे। आज नवरात्र के पहले दिन भूमि पूजन होगा। समारोह की तैयारियों पूरी हो चुकी है। इससे पहले सीएम नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शहजादपुर के सरकारी स्कूल में जनसंवाद में लोगों से समस्याएं सुनेंगे ।





















