
हरियाणा: सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता मे पहली मंत्रिमंडल की बैठक जारी
चंडीगढ़, 23 मार्च (विश्ववार्ता) हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग आज सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में जारी है। मीटिंग के लिए परिवहन मंत्री असीम गोयल अंबाला से रोडवेज बस में चंडीगढ़ आए। सीएम सैनी के बाद मंत्रिमंडल में दूसरे ताकतवर मंत्री कंवर पाल गुर्जर बन गए हैं। सीएम ने उन्हें कृषि समेत 6 विभाग सौंपे हैं।
वहीं, सरकार ने मूलचंद, जेपी दलाल, बनवारी लाल और कमल गुप्ता का भी कद बढ़ा दिया है। कमल गुप्ता राज्य के नए स्वास्थ्य मंत्री और जेपी दलाल नए वित्त मंत्री होंगे। मनोहर सरकार में वित्त उनके पास था और स्वास्थ्य मंत्रालय अनिल विज के पास था। सरकार ने विभाग बांटने के बाद शनिवार को ही कैबिनेट की पहली बैठक रख ली है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी।




















