
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी संशोधन कानून विधानसभा में पारित
हमारी सरकार सिखों के धार्मिक प्रबंधन में कोई दखल देना नहीं चाहती : अनिल विज
चंडीगढ, 29 दिसंबर (विश्ववर्ता) हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है. तीसरे दिन हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी संशोधन कानून विधानसभा में पारित किया गया. संशोधन कानून पारित होने पर कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी ने संशोधन कानून पर सवाल भी उठाए. वहीं, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी संशोधन कानून पर गृह मंत्री अनिल विज ने सदन में कहा कि हरियाणा सरकार अलग कमेटी में कोई दखल नहीं देना चाहती, लेकिन 2014 में जो कानून बना था उसमें चुनाव को लेकर कोई जिक्र नहीं था. इसलिए हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी थी कि हम एक एडहॉक कमेटी बनाएं.























