
हरियाणा सरकार ने 5 आईएएस अधिकारियों को तुंरत प्रभाव से किया इधर से उधर
पढिये किसे कहां लगाया गया
चंडीगढ़, 9 अक्तूबर (विश्ववार्ता): हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे वर्ष 2020 बैच के 5 आईएएस अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
प्रदीप सिंह को घरौंडा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। दीपक बाबुलाल कारवा को फिरोजपुर झिरका का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। पंकज को जींद का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
सी. जयाश्रद्धा को नारायणगढ़ का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा नारायणगढ़ चीनी मिल लिमिटेड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी – सह – कार्यकारी निदेशक लगाया गया है।
हर्षित कुमार को महेंद्रगढ़ का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। इसके अलावा, हरियाणा सरकार ने 7 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश भी जारी किए हैं।
सुरेंद्र सिंह – 1 को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) तथा विशेष सचिव लगाया गया है।























