
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 एचसीएस अधिकारियों को किया इधर से उधर
चंडीगढ़, 29 जून: ( विश्ववार्ता): हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सिवानी के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सुरेश कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा सिटी मजिस्ट्रेट, भिवानी का कार्यभार सौंपा गया है। भिवानी के सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार यादव को, हरियाणा विद्युत नियामक आयोग, पंचकूला का सचिव लगाया गया है।
इसके अलावा, हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, करनाल के संपदा अधिकारी सुमीत सिहाग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, पंचकूला की सचिव ईशा कंबोज की सेवाएं तुरंत प्रभाव से चंडीगढ़ प्रशासन, चंडीगढ़ को सौंप दी गई हैं।





















