
हरियाणा सरकार ने तुंरत प्रभाव से 1 एचसीएस को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार
चंडीगढ, 28 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक एचसीएस अधिकारी को उनकी वर्तमान जिम्मेवारी के अलावा अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। सहकारी चीनी मिल, जींद के प्रबंध निदेशक और एचएसवीपी जींद के संपदा अधिकारी, प्रवीण कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा नरवाना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) का कार्यभार सौंपा गया है।






















