
हरियाणा सरकार ने तुंरत प्रभाव से इतने आईएएस अधिकारियों को किया इधर से उधर
चंडीगढ़ 31 अक्टूबर (विश्ववार्ता): हरियाणा सरकार ने नियुक्ति के आदेशों का इंतजार कर रहे चार आईएएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानातंरण के आदेश जारी किए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. विवेक भारती को वित्त विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इनके अलावा, डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठï को गृह-विभाग की शाखा-द्वितीय में, डॉ. जैनेंद्र सिंह छिल्लर को शहरी स्थानीय निकाय विभाग तथा डॉ. ब्रह्मïजीत सिंह रांगी को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।























