
हरियाणा सरकार ने चंडीगढ प्रशासन को दिया बडा ऑफर
नए विधानसभा भवन के लिए चंडीगढ़ प्रशासन को लिखा लेटर
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़,19 नवंबर (विश्ववार्ता) हरियाणा विधानसभा के नए भवन को लेकर प्रदेश सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन को लिखा पत्र लिख बडा ऑफर किया है। जानकारी के लिए बतां दे कि हरियाणा सरकार अपना नया विधानसभा भवन बनाना चाहती है। यह कलाग्राम के पास है। यहां 10 एकड़ की खाली जमीन पड़ी है जो सरकार को पसंद आई है। नए विधानसभा भवन के निर्माण के लिए सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन को एक लेटर लिख बडा ऑफश्र किया कि इस जमीन को देने के बदले चंडीगढ़ प्रशासन को पंचकूला के सेक्टर 7 स्थित मनसा देवी काम्प्लैक्स (में 10 एकड़ जमीन दी जाएगी। यह ऑफर हरियाणा सरकार की ओर से प्रशासन को दिया गया है। हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी ने चंडीगढ़ प्रशासक के एडवाइजर धर्मपाल को लेटर लिखा है।
























