
हरियाणा सरकार ने किया हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग का गठन
चंडीगढ, 27 दिसंबर (विश्ववर्ता) हरियाणा सरकार ने हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग का गठन कर दिया है। रतिया के पूर्व विधायक प्रो. रविंद्र बलियाला को चेयरमैन नियुक्त गया है। वहीं भिवानी के विजय बदबुजार को वाइस चेयरमैन बनाया गया हैं। कैथल के रावी तारांवाली, सोनीपत की मीना नरवाल और सिरसा के रत्तन लाल को सदस्य नियुक्त किया गया है।





















