
हरियाणा सरकार द्वारा चंडीगढ़-पंचकूला में सरकारी घरों का शेड्यूल जारी
पढिये किस पोर्टल पर जाकर करना होगा अप्लाई
चंडीगढ, 7 नवंबर (विश्ववार्ता) हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़-पंचकूला में सरकारी आवासों के आवंटन का शेड्यूल जारी किया है। मकानों के आवेदन के लिए 25 नवंबर को लास्ट रखी गई है। सरकारी आवासों के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। सभी तरह की आपत्तियों पर सुनवाई के बाद 16 दिसंबर को आवास आवंटित किए जाएंगे।
सरकारी आवासों के नवंबर माह के आवंटन चक्र के लिए पोर्टल http://awas.haryanapwd.gov.in पर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की डेट और पोर्टल पर आउट-ऑफ-टर्न आवंटन (चिकित्सा आधार पर) के लिए वरीयता भरने की लास्ट डेट 15 नवंबर रात 12 बजे तक ही है।























