
हरियाणा सरकार को हाईकोर्ट ने लगाई कडी फटकार
पढिये क्या है मामला
चंडीगढ़ 4 नवंबर (विश्ववार्ता):हरियाणा सरकार को आज पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने कडी फटकार लगाई है। मामला हरियाणा के 7 स्कूली बच्चों की याचिका का है हाईकोर्ट ने कहा है कि शिक्षा विभाग छात्रों को मूलभूत सुविधाएं देने में संवेदनशील नहीं दिख रही है। कोर्ट ने इस मामले में शिक्षा विभाग के डायरेक्टर से शपथ पत्र मांगा है। कोर्ट ने सरकार को 3 सप्ताह का टाइम दिया है। ऐसा नहीं करने पर शिक्षा विभाग के डायरेक्टर जनरल को स्वयं अगली 19 दिसंबर की तारीख को पेश होने के लिए कहा है। जानकारी के लिए बतां दे कि हरियाणा के कैथल जिले के बालू गांव से जुड़ा है। यहां के सात स्कूली बच्चों ने गांव के स्कूल के 14 जर्जर हालत में भवनों और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए 2017 में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उनकी इस पहल के बाद स्कूलों के सभी जर्जर 14 भवनों को ध्वस्त कर दिया गया है, लेकिन उनके स्थान पर अभी तक सिर्फ 5 कमरे ही बने हैं।























